सुप्रभात सुविचार हिंदी स्टेटस । 50++ Good morning status in hindi.

सुप्रभात सुविचार हिंदी स्टेटस । 50++ Good morning status in hindi.


Good morning status in hindi.


Good morning status in hindi. में आपका बहुत बहुत स्वागत है । मित्रों आज का टॉपिक काफी रोचक हो सकता है । असल में हम एक दूसरे को सुबह सुबह सुविचार भेजने की हमारी पुरानी परंपरा रही है । पहले तो Hindi SMS भेजा करते थे  

लेकिन आज मल्टीमीडिया के जमाने में Good morning quoets in hindi एवं Good morning status in hindi भेजे जाते है । Whatsapp hindi status के रूप में काफी लोकप्रिय हैं तो चलिए पेश करते है शाहाना परवीन जी द्वारा रचित Good morning status in hindi -

Also read -

50++ व्हाट्सएप लव स्टेटस । 2 line love status in hindi 

इश्क पर कोई वार मत करना । ishq par gazal in hindi.


यदि दूसरो को जानना चाहते हो तो इससे बेहतर है कि अपने आपको जानने का प्रयास करो । 
केवल स्वयं के बारे में चिंतन करते हुए बिना हिचकिचाहट के आगे बढ़ो और हर चुनौती का सामना करो ।।
जहाँ मन को शांति मिलेगी वहीं आपको यह भी अहसास होगा कि आपके लिए आप स्वयं एक अच्छे मित्र हैं। 
खुश रहीए आगे बढ़िए।
             || सुप्रभात ||

लोगों के दिलों में जगह बनाना 
आसान नहीं है,
इसके लिए पहले अपने दिल में,
स्वयं के लिए, जगह बनानी होगी ।
आपका दिल ही वह मार्ग है,
जिसके माध्यम से आप
दूसरों के दिल में जगह बना सकते हैं।
अपने व्यवहार व प्रेम के बल से ।।
               || सुप्रभात ||

मन को यदि मज़बूत रखना है तो
अपने मस्तिष्क को अपने नियंत्रण में रखो ।
मन मज़बूत होने से अंदर या बाहर आपको
यदि कोई समस्या होगी भी तो वह
आपको हिला नहीं पायेगी।।
              || सुप्रभात  ||

ज़िंदगी का रुख बदलने के लिए 
कभी- कभी हमें ...
कड़े व सख्त फैसले भी लेने पड़ते हैं
 माना कठिन है पर,
लाभकारी भी यही एक तरीका है।
जो हमारी ज़िंदगी को जल की तरह 
उज्जवल और स्वच्छ कर देता है।।
आपका दिन शुभ हो।
        || सुप्रभात ||

अच्छी आदतें इत्र की तरह होती हैं। जिस प्रकार यदि एक बार इत्र को कपड़ो पर छिड़क लिया जाए तो वह कपड़ो से धुलने के बाद भी अपनी महक नहीं छोड़ता और मंद- मंद खूशबू बिखेरता रहता है। उसी प्रकार एक मनुष्य अपनी अच्छी आदतों को नहीं छोड़ पाता चाहे कितनी भी विपदा क्यूँ ना आए।
                || सुप्रभात ||

यदि किसी को आपकी प्रतीक्षा है और बार- बार वह आपने आने का इंतजार करता रहता है तो समझो आप बहुत भाग्यशाली हैं अन्यथा आजकल तो कोई किसी से बात करने तक को तैयार नहीं है। फिर इंतज़ार करना तो बहुत सौभाग्य की बात है।
आपका दिन शुभ हो।।
                || सुप्रभात ||

कल जो बीत गया है वह लौटकर कभी नहीं आयेगा परन्तु आज का समय आपके पास है इसे अपने हाथों से मत जाने दो। कहीं ऐसा ना हो कि जो बीत गया वह भी गया और जो आज है वह भी गया।।
               || सुप्रभात ||

आप जैसे हैं, बहुत अच्छे हैं। कभी दूसरो को देखकर उसके जैसा बनने की कोशिश मत कीजिये। क्या पता जो हमारे सामने है वह सच ना हो। हमारा व्यवहार ही हमाला स्वभाव है जो किसी दूसरे से हमें नहीं मिलता।
            || सुप्रभात ||

अगर आपको खुद पर विश्वास है तो दुनिया की कोई ताकत आपके विश्वास को डगमगा नहीं सकती। भोर का नमस्कार।।
             || सुप्रभात ||

अगर कोई व्यक्ति लड़ाई के समय भी बहुत नम्रता से बोलता है तो समझ लेना चाहिए कि उसके माता पिता ने उसे अच्छे संस्कार दिए हैं। लड़ाई की वजह चाहे जो भी हो परन्तु वह व्यक्ति अपने संस्कारो को कभी नहीं भूलेगा और एक दिन सभी के दिलों में जगह ज़रूर बना लेगा। 
                || सुप्रभात ||

चुप्पी अच्छी होती हैं वहाँ, जहाँ बोलने से रिश्ते अकसर टूट जाया करते हैं। खामोशी वहाँ अच्छी है जहाँ उसके टूटते ही सब बिखरने की संभावना हो जाती है। जब भी बोलिए संभलकर क्योकिं शब्द वापिस नहीं लिए जा सकते।
               || सुप्रभात ||

प्यार अगर करना है तो सबसे पहले खुद से करो क्योकिं अगर आप स्वयं को पसंद करेगें तभी आप अपने लिए कोई अच्छा दोस्त ढूंढ पायेगें । जो आपको समझेगा भी और दोस्ती भी करेगा।
              || सुप्रभात ||

अगर आप चाहते हैं कि सभी आपको सम्मान दें, आपकी इज़्जत करें और आपकी बातों को मानें तो सबसे पहले आप स्वयं को महत्व देना शुरू कीजिए।
                || सुप्रभात ||

पड़ोसी के घर क्या खाना पक रहा है ? इससे बेहतर है कि आपके घर में क्या पक रहा है इस पर ध्यान दिया जाए। 
                 || सुप्रभात ||

अपने आपको शीशे में देखकर खुद से बात कीजिए। थोड़ी देर में आपको ऐसा महसूस होगा कि शीशा आपको कुछ कह रहा है। अगर कभी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं खोज पाओ तब भी शीशे के सामने अपने चेहरे से/ अपने आप से पूछना, हो सकता है कि तुम्हें तुम्हारे प्रश्न का उत्तर तुम्हारे द्वारा ही मिल जाए।
                 || सुप्रभात ||

वक्त रूक नहीं सकता पर सिखा बहुत कुछ जाता हैं। हर दर्द को बयां करता हैं। कोई कहानी गुनगुनाता हैं।
                || सुप्रभात ||

अगर सही समय पर जाग जाओगे, तभी सुख की प्राप्ति होगी अन्यथा सोते रहने से जो हाथ में होगा वह भी चला जायेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
              || सुप्रभात ||

प्रश्न करो इस अंदाज़ से कि सामने वाला  चुप ना रह पाए और जवाब ज़रूर दे ।
पूछो इस प्रकार कि सामने वाला जो भी कहे आपके प्रश्न का सही उत्तर हो ।।
            || सुप्रभात ||

ज़िंदगी केवल ढूंढने के लिए नहीं है
ज़िंदगी बटोरने के लिए भी नहीं है ।
ज़िंदगी छीनने के लिए भी नहीं है
बल्कि जो पास है उसे सहेजकर रखने में है।।
              || सुप्रभात ||

हर सुबह हमें आगे बढ़ने का साहस देती है,
सपने करो साकार यही बात कहती है।
चुनौती कहाँ नहीं हर जगहा मिल जायेगी।
सुबह हमें हर समस्या का समाधान देती है।
आवश्यकता है लगन व परिश्रम की ।।
             || सुप्रभात ||

धूप बनेगी हिस्सा तेरे जीवन का, एक नई दिशा बनकर ।
बढ़ता चल राही, तुझे जीवन में सफलता यही दिशा दिलायेगी।
             || सुप्रभात ||

अपने मन में उठे शोर को शांत करने का सबसे सरल उपाय किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट लाओ।
            || सुप्रभात ||

कुछ है मन में जो बैचेन कर जाता है,
हर लम्हा सोचने को मजबूर कर जाता है।
क्या लिखूँ ?  स्वयं मैं भी नहीं जानती,
कुछ तो है ऐसा जो, जी भरकर रोने को मजबूर कर जाता है ।।
              || सुप्रभात ||

जी नहीं लगता अब इस जहां में,
लौटकर आ बचपन दिल तुझे पुकारे।
वो बाग, वो गलियारें, याद आते सब नज़ारे,
जी नहीं लगता अब इस जहां में,
कोई तो होगा ऐसा, जो कभी मुझे पुकारे।।
           || सुप्रभात ||

ऐ वक्त यहीं रुक जा ना बढ़ आगे,
क्योकिं कल जो आयेगा ... वो नई यादें संग लायेगा।
यादें अकेलापन देगीं और दिल मेरा तड़प जायेगा।।
कुछ पल रुलायेगा और  खामोशियाँ दे जायेगा।।                    || सुप्रभात ||


Good morning quotes in hindi 


वो लम्हा कभी ना हो खत्म, 
जिसमें मेरे अपने शामिल हों।
वो बातें कभी ना हो खत्म, 
जिसमें खामोशियों का कहीं नाम ना हो।
ऐ वक्त!  दे तू उनको खुशी जो रहते मेरे दिल में...
वो वक्त कभी ना है खत्म जिसमें प्यार ही प्यार हो।।
             || सुप्रभात ||
Good morning quotes in hindi.


जिस खुदा को तुम देखना चाहते हो, 
वो किसी मासूम बच्चे की मुस्कुराहट में मिलेगा।
जिस खुदा से मिलना चाहते हो,
वो किसी गरीब को भरपेट खाना खिलाने से मिलेगा।
खुदा एक रौशनी है जो जग को चमकाती है
जो करे मदद, बेसहारा इंसान की उस हर शक्स के दिल में मिलेगा।।
            || सुप्रभात ||

ऐ मोहब्बत! अगर तू मेरी नहीं हो सकती तो कोई बात नहीं...
कोई ग़म नहीं मुझे पर
कम से कम उसकी तो हो जा, जो तुझे शायद मुझसे ज़्यादा चाहता हो।
                  || सुप्रभात ||

करीब से महसूस किया हर दर्द सीने में,
पर वो करीब नहीं आया जिसने दर्द दिया था कभी।।
                   || सुप्रभात ||

एक आस सी जगाकर, हम चले जा रहे हैं।
दुखों को भूलाकर, हम बढ़े जा रहे हैं।
बढ़ना होगा आगे, तभी मिलेगी मंज़िल हमें।
आँसूओ को छुपाकर आँचल में, हम जीए जा रहे हैं।।
                    || सुप्रभात ||

 ऐ वक्त! रूक जा आज, दिखा रास्ता उन्हें,
जो मार्ग भटक गए हैं उजाले को छोड़कर ,
अंधेरो की ओर बढ़ रहे हैं रोक दे उनको,
गलत रास्ते पर चलने से, नई दिशा और मार्गदर्शन कर ।
तेरे प्रयास से वह, वापिस लौट आयेगें ।
अपने जीवन पथ को, फिर खुशहाल बनायेगें ।।
                   || सुप्रभात ||

वक्त किसी को मजबूर नहीं करता, 
वक्त किसी को लाचार नहीं करता,
वक्त किसी को झुकाता भी नहीं...
पर वक्त सबकुछ सिखा जाता है।
अच्छा- बुरा सब ज्ञान करा जाता है ।
आपका दिन शुभ हो ।।
                  || सुप्रभात ||

दूसरो को खुश रखना हम सबक जि़म्मेदारी है,
पर सबसे पहली ज़िमेदारी स्वयं को खुश रखना है।
खुद में आत्मविश्वास पैदा करना है।
खुद मे आत्मविश्वास होगा तभी तो हम दूसरो में नई आशाएँ जगा सकेगें।।
आपका दिन शुभ हो।।
                 || सुप्रभात ||

ज़िंदगी सभी के लिए मुश्किल है,
इसको हम आसान तभी बना सकते हैं जब हम खुद मज़बूत हों, 
हर परिस्थिति से लड़ने व हर कठिनाई का सामना करने को तत्पर हों ।
तभी हम कह पायेगें जीना इसी का नाम है दोस्तों....।।
आपका दिन शुभ हो।।
                 || सुप्रभात ||

आशाओं का नाम सुबह है,
नये कामो की शुरूआत सुबह है।
इस सुबह को व्यर्थ ना गवाओं,
नये विश्वास का नाम सुबह है।
आपका दिन शुभ हो।।
                || सुप्रभात ||

ईश्वर करे आपको हर जहां की खुशियाँ मिलें,
हर परिस्थिति से लड़ने की ताकत मिले।
जब भी आए आँखो में आँसू तो,
खुद को संभाल पाने की हिम्मत मिले।
आपका दिन शुभ हो।।
                  || सुप्रभात ||

मोहब्बत करना सबसे मुश्किल काम दुनिया का,
उससे कठिन यह जान पाना कि सामने वाले के मन में सच्ची मोहब्बत है या फरेब है।।
इश्क करने वालो सोच समझकर इश्क की गली में कदम रखना।
बड़ी तंग गली है इश्क की ।
आपका दिन शुभ हो ।।
                  || सुप्रभात ||

रिश्ते उस भीनी खूशबू की तरह से हैं जो धीरे धीरे सबको महकाती रहती है।
उस तेज़ खूशबू की तरह से नहीं जो थोड़ी देर महकती है फिर खत्म हो जाती है। इसलिए रिश्तो की कद्र करो और हिफाज़त करो भीनी खूशबू की।।
आपका दिन मंगलमय हो।
                  || सुप्रभात ||

वक्त सालो साल गुज़र जाता है पर 
मुलाकात नहीं हो पाती इसलिए कोशिश यही करती हूँ कि अपने शब्दों को उन तक पहुँचा पाऊँ जो हर वक्त इस दिल में रहते हैं ।
आपका दिन शुभ हो ।।
                 || सुप्रभात ||

एक ऐसा दोस्त मुझे चाहिए जो सुप्रभात बनकर रोज़ मेरे सामने आये और सूरजमुखी की तरह मैं खिल जाऊँ।।
आपका दिन शुभ हो।।
                 || सुप्रभात ||


Suprabhat suvichar hindi status -


उम्मीद की किरण सुबह है, विश्वास और प्रेम सुबह है।
सुबह उठकर करो प्रणाम ईश्वर को,
ईश्वर का सबसे अनमोल उपहार सुबह है ।
जो जीवित व्यक्ति को ही प्राप्त होता है ।
आशाओं से भरी सुबह आपके लिए नई खुशियाँ लेकर आए ।।
आपका दिन शुभ हो ।।
             || सुप्रभात ||

ज़िंदगी जीने के लिए है इसे बेकार की सोच के साथ, व्यर्थ ना गवाओ।
खुद भी खश रहो और औरो को भी खुशी दे जाओ।।
              || सुप्रभात ||

शरीर के घाव तो भर जाते हैं जनाब, पर हृदय पर लगी चोट जीवन भर याद रहती है उसके जख्म कभी नहीं भर पाते। इसलिए किसी का दिल कभी ना दुखाओ। 
आपका दिन शुभ हो।।
          || सुप्रभात ||

आज का कड़वा सच .. हम जिसे सबसे ज़्यादा पसंद करते हैं वही किसी दूसरे को इम्प्रैस करने में लगा होता है। 
हम जिसे सबसे ज़्यादा चाहते हैं वही किसी दूसरे की चाहतो में व्यस्त होता है। 
अपने आप से प्यार कीजिये। आप अपने लिए सबसे ज़्यादा वफादार हैं।
आपका दिन शुभ हो।।
         || सुप्रभात ||

सकून की तलाश में बाहर निकली मैं,
पर पता नहीं था कि लाइन बहुत लंबी होगी।
           || सुप्रभात ||

अगर आपको आपकी उम्मीद से अधिक मिल जाए तो घमंड नहीं करना क्योंकि जिसने दिया है वह वापिस लेना भी जानता है।
खुश रहीए मस्त रहीए।
          || सुप्रभात ||

अच्छा समय नहीं चल रहा' यह कहकर अपने समय को व्यतीत मत करो बल्कि यह सोचो कि किस तरह से समय को अपने अनुसार ढाला जा सकता है।
कई बार समय भी व्यक्ति की परीक्षा लेता है कि देखें यह बुरे समय से कैसे बाहर आयेगा? अपनी समझदारी से समझदार व्यकि बुरे वक्त को भी पीछे छोड़ आगे बढ़ जाता है। यही तो हिम्मत है...जो हर किसी को रास्ता दिखाती है।
खुश रहीए मस्त रहीए।
        || सुप्रभात ||

ऐ मानव! सुबह उठकर अपनी आँखे खोलो तो ईश्वर का धन्यवाद करना मत भूलना क्योंकि क्या पता जो आज आपकी आँखे खोल रहा है वह कहीं किसी की आँखे हमेशा के लिए बंद भी कर रहा हो। ईश्वर की लीला वही जाने हम तो केवल उसके रचे माटी के पुतले हैं।
घमंड ना कर, खुश रहीए मस्त रहीए।
           || सुप्रभात ||

जिस दिन आप दूसरो से उम्मीद करना छोड़ देगें ,उसी दिन आपको सुख की अनुभूति होगी जो सदैव सुकून के रुप में आपके साथ परछाई बनकर चलती रहेगी साथ हमेशा।।
             || सुप्रभात ||

खुशी की तलाश करते करते पँहुची एक झोपड़ी में, जहाँ दो बच्चे पानी के साथ सूखी रोटी खा रहे थे। उनके चेहरे पर भय नहीं था। कल की फिक्र नहीं थी। कोई उदासी नहीं थी। फिर मैं क्यूँ खुशी तलाश रही हूँ ?वो खुशी जो हमेशा कभी किसी के साथ नहीं रहती उसकी तलाश क्यूँ करूँ ? जीना है तो हर उस पल को जीओ जो कल फिर कभी नहीं आयेगा।। 
खुश रहो, मस्त रहो ज़िंदगी को खुल कर जीओ।।
                  || सुप्रभात ||

Good morning status in hindi आपको जरूर पसंद आए होंगे । आप अपने विचार कमेंट बॉक्स में लिखे ।। शाहाना परवीन...✍️ ।।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने