Best love poem । प्यार भरी कविताएं । प्रेम का एहसास

Best love poem । प्यार भरी कविताएं । प्रेम का एहसास


Best love poem.


Hindisarijan में आज की कड़ी में आप सभी का स्वागत है । आज की कड़ी में Hindi Poems के रूप में Best love poem लेकर आए है । मित्रो प्रेम एक सुखद एहसास है । एक अनोखा संगम है । एक अपनापन है । कुछ ऐसे Best love poetry के रूप में रायपुर छत्तीसगढ़ निवासी सरोज कंसारी द्वारा रचित बहुत सुंदर प्यार भरी कविताएं आपके सामने पेश है तो चलिए पेश करते है - Best love poem । प्यार भरी कविताएं । प्रेम सुखद एहसास


खूबसूरत  सा  ये  जहान  हो  जाये
अपनों   का   गर  संग  मिल  जाये
रंग न रूप  कोई  प्रेम  के कई चेहरे
राधा संग मिले तो समर्पण हो जाये।

मीरा  की  लगन   कभी  बन  जाये
गोपी-ग्वालों के संग मित्रता निभाये
ईश्वर में  लीन होकर भक्त कहलाये 
माता-पिता के  संग श्रद्धा बन जाये।

भाई बहन मिले तो पवित्रता दर्शाये
देशहित जुड़े  राष्ट्र प्रेम छलक आये
आंखों से बहे तो दिल मे ठहर जाये
समाज  हित सोचे  सेवक बन जाये।

गीतों  में  धुन  बन  ये तो  गुनगुनाये
कभी शायरी  बन दिलो को छू जाये
धूप की  तपन में हमें शीतल छाँव दे
दर्द में प्रेम  सुखद  मरहम बन जाये।

अपनेपन से  जो  सबको  निखार दे
चलो एक-दूजे के आज हम हो जाये
नफ़रतों  से  हम  कोसो  दूर हो जाये
इन  फिजाओं  में  अपनेपन  मिलाये।

गम की  वादी  से दूर कही चले जायें
अपनो  की  करुण  पुकार  सुन आये 
दया,धर्म, स्नेह  के ही  भाव  अपनाये
असहायों  का  सहारा  हम  बन जाये।

तन्हाई   में  एहसास  बन  पास  आये
प्यार की  धुन  में मगन हो हम  थिरके
किसी  के  हम  न  मोहताज  अब  रहे
बाँटते रहे  सभी  को खुशी की सौगातें ।


Love poem - khat me apnepan ki mahak.

Love poem - khat me apnepan ki mahak


आज  कुछ  सोचते आँखे  हो गई नम
खुद  में  सिमटकर कैसे जी रहे हैं हम
एक मोबाईल में  ही खोये रहते हैं सब
रिश्तों का नहीं रहा अब कोई भी मोल ।

अपनेपन  की वो  एहसासे हो  गई गुम
मित्रों संग हँसी-ठिठोली में नही मीठास
फ़ेसबुक  व्हाट्सएप व ईमेल बस साथ
पहले  सी  रंगीन  नही लगती ये दुनिया ।

दिल से दिल  का  नहीं  होता कोई मेल
एक ही छत के नीचे  रहते सबअनजान
ढूँढती निगाहें कहाँ  हैं पारिवारिक भाव
इस  माहौल  में अब तो  घुटने लगा दम ।

हैं ख्वाहिशें मिले वही हँसींन सा वो पल
फिर खुले  आसमान  तले  झूमे हमसब
याद आये हमें आलमारी रखें पुराने खत
खोलकर  देखा  होंठो  पर आई मुस्कान ।

भावनाओं के समंदर  में ही डूब गये हम
जुबा थी  खामोश  हर  शब्द रहे थे बोल
अपनों की हर  बातें लगी बहुत अनमोल
दिल की  धड़कन  को कर रही थी स्पर्श ।

दूर रहकर  भी  लगे वो हमें बहुत  करीब
प्रेम स्नेह  और  करुणा   से भर गया मन
खैरियत अपनो  के जानकर मिला शुकुन
शहर रिश्तेदारों और चर्चे थे उसमें तमाम ।

छोटे से कागज के टुकड़ें ने कहे सब हाल
क्यूँ खत लिखने के सिलसिले हो गये बंद
फिर से कुछ लिखने को हो गये हम बेचैन
चलो न शुरू करें मिलकर ये रस्मों-रिवाज़ ।

Love poem in hindi - Anokha sangam.

Love poem in hindi - Anokha sangam.
 

यूँ ही नहीं   निकलतें  दर्द  के  अल्फ़ाज
दफ़न होते हैं   न  जानें  कितने  अरमान
करुण कराह   बन  बयाँ   होती हैं  आह
टूटते-बिखरते हैं  रिश्तों  की कई  दीवार।

हर  कोशिशें  जब  हो  जाती हैं  नाकाम
हालातों से  समझौता  रह जाता विकल्प
जब हर खुशियों को लग जाती हैं दीमक
तब   एकांत में  होता हैं कुछ नया सृजन ।

अपनों  के  रवैये से  रोता  भी  हैं अंतर्मन
नजर नहीं आती कहीं उम्मीदों की किरण
बंधन  रूपी  मकड़ी  का  जाल  हैं जीवन
करना  पड़ता  हैं  पग-पग  पर  ही  संघर्ष ।

कोई   नहीं   होता  आजीवन   ही हमदम
अकेले ही  तय  करना  होता हैं हर सफर
कोरे कागज   पर  मुखरित  होता  हैं मौन
भावनाओं  को  उकेरना नही होता  सहज ।

एहसासों से  सजी  होती हैं गीत व गजल
हर मोड़  पर  ही मिलता हैं  नया अनुभव
खुद को  न  समझे  कभी  किसी  से कम
छोटी-छोटी  बातों  से  न  करें  आँखे  नम ।

सुख-दुख  का   होता  हैं  अनोखा   संगम
मुसीबतों   में  थामे  रहे   धैर्य   का  दामन
मधुर  वाणी   से  जुड़ते   हैं  दिलो के तार
कड़वाहट से  न   घोलें   जीवन  में  जहर ।

आशा करते है आज की Best love poem आपको अच्छी लगी होगी । आप अपने विचार हमारे कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखे ।। सरोज कंसारी ।।

Read more posts -

पहले प्यार ( first love ) पर पढ़े शानदार प्यार भरी कविता 

Dil ko chhu lene wali kavita, कमबख्त दिल न होता 

50 Best love quotes । प्यार भरे लव स्टेटस । DiL

                   

1 टिप्पणियाँ

  1. बहुत सुंदर ,,आज के अपने पन को परिभाषित करतो कविताएं, सरोज ऐसे ही लेखनी को बनाये रखो औऱ मेहनत एक दिन अपना दम दिखाएगी

    जवाब देंहटाएं
और नया पुराने